छोटे बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं ?

छोटे बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं ?

छोटे बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं ? जैसे जैसे आयु बढ़ती है बच्चे लिखना और पढ़ना सीखते है परन्तु छोटे बच्चे देख कर ज्यादा सीखते हैं। इसीलिए हमे ध्यान देना होगा जो हम सीखना चाहते हैं उसे हमे खुद करना होगा। लिखने में भी ऐसा ही करना है। लिखना सिखने के कुछ चरण हैं।

1. पेन या पेंसिल पकड़ना : सबसे पहले बच्चा चीजों को पकड़ना सीखता है। इसीलिए बच्चे को पेन या पेंसिल पकड़ने का अभ्यास करायें। बच्चे को पेंसिल या पेन दें इसके बाद उन्हें दिखाएं कि उसे कैसे पकड़ना है। उसे उंगली व अंगूठे के बीच पेन पकड़ने की सलाह दें। अगर उसका ग्रिप मजबूत हो जाएगा, तो लिखने में दिक्कत नहीं होगी।

2. पेन या पेंसिल चलना : जब बच्चा पेन, पेंसिल व चॉक पकड़ना सीख जाए तो उसे रफ कॉपी या स्लेट दें और उस पर कुछ भी चलाने को कहें। इससे वह पेन को चलाना सीख जाएगा। इस अभ्यास में आप रंगों का सहारा भी ले सकतें हैं। बच्चों को रंग काफी पसंद आता है। आप रंगों की मदद से भी उसमें लिखने की इच्छा जगा सकते हैं। उसे रंग लाकर दें और किसी भी पेपर पर उसे चलाने को कहें।आप वाइट बोर्ड की मदद भी ले सकते हैं।

3. रेखाएं और आकर बनाना : जब आपका बच्चा पेन या पेंसिल चलना सिख जाता है तब आप उसे रेखाएं और आकर बनाना सीखा सकतें हैं। जैसे खड़ी रेखा , लेटी रेखा , तिरछी रेखा, गोला , अर्ध गोला और शर्प आकर रेखा।

4. अक्षर बनाना : अब आपका बच्चा अक्षर बनाने के लिए त्यार है।रेखाओ और आकारों को जोड़ कर बच्चें को अक्षर बनाना सिखाएं। इसके लिए आप बिंदु अंकित कर सकतें हैं।

Leave a Reply